पय्थागोरस

Sunday, February 28, 2010

पय्थागोरस को दुनिया के महान गणितज्ञों में से एक माना जाता है, उन्हें एक महान रहस्यवादी और वैज्ञानिक का भी श्रेय प्राप्त है| इन्होने इस दुनिया को पय्थागोरिय्न प्रमेय दिया जो आज तक गणित में प्रयोग किया जाता है| उन्होंने दर्शन और धार्मिक शिक्षण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, हालांकि उनमें से सभी गणित पे आधारित थीं| वे पहले आदमी थे जिन्होंने खुद को एक दार्शनिक या ज्ञान का प्रेमी बुलाया और वे इस पूरी दुनिया में संख्याओं के पिता (father of number) के रूप में प्रसिद्ध हो गये|

बचपन व प्रारम्भिक जीवन

पय्थागोरस का जन्म समोस (samos) के एक द्वीप में हुआ था जो प्राचीन ग्रीस में था| इस महान विद्वान के जीवन से संबंधित कोई प्रमाणिक रिकॉर्ड नहीं हैं, जो निश्चित तारीख और अन्य मुद्दों के साथ निर्धारित किया जा सके, लेकिन यह माना जाता है कि उनका जन्म ५७० इ.पू. में हुआ था| पय्थागोरस के पहले शिक्षक का नाम फेरेक्डेस् (Pherecydes) था और पय्थागोरस उनके मृत्यु तक उनके ही संपर्क में रहे| जब वह १८ वर्ष का हुआ वह लेस्बोस (lesbos) के द्वीप पे चला गया, वहाँ वह अनाक्सीमंडर (Anaximander) से ज्ञान प्राप्त करने लगा| अनाक्सीमंडर एक बहुत ही बुद्धिमान खगोल विज्ञानी, दार्शनिक, और गणितज्ञ थे|

संख्याओं के पिता

पय्थागोरस को “संख्याओं के पिता” के नाम से जाना जाता रहा है| उन्होंने ई.पू. ६ वी. शताब्दी में दर्शन और धार्मिक शिक्षण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया| उनका यह मानना था कि सब कुछ गणित से संबंधित है, और उसे लयबद्ध पैटर्न या चक्र में मापा या अनुमान लगाया जा सकता है| पय्थागोरस सिडों (sidon) भी गये थे जहाँ वे टायर (tyre) और बेब्लोस (byblos) के रहस्यों को पता लगाने लगे, इसके बाद वे मिश्र चले गये| वहाँ उन्होंने खुद को अपने शिक्षक थेल्स (thales) के शिक्षण में रखा| इसके बाद उन्होंने अपने बाईस वर्ष खगोल विज्ञानं, गणित और संगीत को दे दिया और अंत में वे मिश्र के रहस्यों को समझने में लग गये|

भारतीय प्रवास

जब काम्ब्य्सेस (cambyses) ने मिश्र पे आक्रमण किया, तो उसने पय्थागोरस को कैदी बनाकर बेबीलोन (babylon) भेज दिया| पय्थागोरस ने अपने अगले बारह वर्ष मैगी (magi) के साथ पढाई में लगाया और फिर वे कलडीन रहस्य को समझने में लग गये| बाद में उन्होंने बेबीलोन को छोड़ दिया और इसके लिए उन्होंने अपना मार्ग फारस और भारत से होकर बनाया जहाँ उन्होंने अपनी शिक्षा फिर से ब्राच्मैंस (brachmanes) के पास रह कर कि वे पूर्व – मूल - स्रोत के बहुत बड़े ज्ञानी थे| पय्थागोरस एक छात्र के रूप में भारत आये थे और उन्होंने इसे जब छोड़ा तो वे एक महान शिक्षक थे|

यूरोप यात्रा

क्रोटोना (Crotona) पहुँचने के बाद उन्होंने युवाओं के एक समूह को एक व्याख्यान (lecture) दिया| कुछ दिनों बाद पय्थागोरस को क्रोटोना के सीनेट के पास बोलने के लिए आमंत्रित किया गया| वहाँ उन्होंने सीनेटर को एक मंदिर बनाने कि सलाह दी, जहाँ पे ध्यान कर एक अच्छे सरकार के प्राथमिक आवश्यक गुणों को याद दिलाया जा सके एवं एक नागरिक को दार्शनिक ज्ञान दिया जा सके जो आज एक अच्छी व्यवस्था के लिए जरुरी है| पय्थागोरस को क्रोअटिया (Croatia) में एक संसथान के निर्माण की अनुमति मिली जिसमें बहुत प्रकार के विद्यालय जैसे दार्शनिक, नैतिक प्रशिक्षण, और विज्ञान कि शिक्षा के लिए थे| इस संस्थान में पहले आठ वर्षों तक सामान्य शिक्षा का प्रबंध था इसके बाद जब वे उच्च शिक्षा के लिए उच्च वर्गों में प्रवेश करते तो उन्हें वहाँ गोपनीय शिक्षा मिलती जो सामान्य से काफी अलग थी|

पय्थागोरिय्न प्रमेय (Pythagorean Theorem)

पय्थागोरस ने जो पय्थागोरिय्न प्रमेय दिया उसका ज्ञान पहले से ही भारत, मिश्र और मेसोपोटामिया में थी| पय्थागोरस ने खुद इस प्रमेय को सिद्ध नही किया था ये तो उनकी जानकारी से भी पहले से प्रयोग में था फिर भी इस प्रमेय के साथ उनका नाम ही आता है क्यूंकि इस प्रमेय का प्रयोग तो हो रहा था परन्तु इसकी जानकरी किसी को नही थी और इसके प्रथम उपयोगकर्ता कि भी कोई जानकारी नही, तो हमें जब से जानकारी प्राप्त है उसके अनुसार पय्थागोरस ने ही इस दुनिया को इस प्रमेय कि सार्थकता का ज्ञान कराया| वैसे उनका नाम भी उनके जीते जी इस प्रमेय के साथ न जुड सका, उनकी मृत्यु के ५ सदियों के बाद ही उनका नाम इस प्रमेय के साथ जुड़ा| इतिहास में उनकी मृत्यु कि कोई तारीख अंकित नही है इस कारण हमें उनकी आयु अवधि का भी ठीक तरह से ज्ञान नही|

मेरे विचार

Monday, February 22, 2010

मैं निशांत कुमार कंप्यूटर विज्ञान का छात्र हूँ और यहाँ विज्ञान पे कुछ लिखने का सोच रहा हूँ| आप सभी ब्लॉग पाठक सोच रहे होंगे एक तकनीक विज्ञान का छात्र मूल विज्ञान के बारे में क्या लिख सकता है, कहीं – न – कहीं से ये सत्य भी है कि हम तकनीकी ज्ञान लेकर विज्ञान का विश्लेषण सही तरीके से नही कर पाते, परन्तु यह सत्य पूर्णरूपेण सत्य नही है| असल में तकनीक और विज्ञान एक दूसरे के पूरक हैं, जब हम किसी वस्तु विशेष के गुणों और दोषों को जानते हैं तो वह विज्ञान के अंतर्गत होता है और जब उन्हीं गुणों – दोषों का उपयोग कर मानव शुविधा के लिए किसी वस्तु का निर्माण करते हैं तो उसे हम तकनीकी ज्ञान कहते हैं|

तो यह बात तो साफ है, यदि विज्ञान नही होता तो तकनीकी ज्ञान जैसी किसी विषय का जन्म तक नही होता जैसे कि यह भी विज्ञान कि ही देन है, यही कारण होता है जब लोग विज्ञान चर्चा में तकनीकी ज्ञान को भी घसीट डालते हैं| और ये भी सत्य है, यदि सिर्फ विज्ञान ही होता तकनीकी ज्ञान नही तो फिर सारा विज्ञान का ज्ञान व्यर्थ ही होता क्यूंकि हम ये तो जानते कि इस तत्व के ये गुण – दोष क्या हैं परन्तु हम उनका उपयोग करने में सफल नही होते|

इसलिए मैंने उपरोक्त वाक्य में तकनीक विज्ञान कहा है और यह होना चाहिए या नही आईये इसपे थोड़ा विचार करते हैं| जैसा कि मैंने पहले कहा – मैं कंप्यूटर विज्ञान का छात्र हूँ तो मैं इसी कि बात करता हूँ|

वैसे आज – कल हमारे ज्ञान में विकाश के साथ – साथ हमारे सोच में भी विकाश हुए हैं जिससे आज हमें अपने विचारों को दूसरों के सामने रखने और उन्हें उनसे अवगत कराने में कठनाई नही होती, परन्तु बहुत से ऐसे भी हैं जिनके सोच का दायरा सिमित है, आज भी बहुत से लोगों (कम से कम १५%) के लिए एक कंप्यूटर अभियंता (Engineer) का मतलब सिर्फ कंप्यूटर चालक (Operator) से होता है| परन्तु उन्हें इसका ज्ञान नही कि मशीन को ऑटोमेटिक बनाने के लिए जो प्रोग्रामिंग और कोडिंग कि जाति है वो कंप्यूटर ( सिस्टम और सॉफ्टवेर ) अभियंता के द्वारा ही किया जाता है और इसके लिए उन्हें उस तत्व और उसके गुण – दोष से परिचित होना होता है जिससे मशीन बना होता है|

आगे विज्ञान पे मेरी पोस्ट जारी रहेंगे, आप सभी से अनुरोध है मेरी गलतिओं पे प्रकाश जरुर दीजियेगा, क्यूंकि यहाँ विज्ञान से तकनीक और तकनीक से विज्ञान में भटकते देर नही लगती ( जैसा कि मैंने उपरोक्त वाक्यों में कहा है )|

वैसे तो बहुत सी बातें हैं परन्तु मेरी पहली पोस्ट मेरे विचार के लिए इतना ही......!!